विज्ञापन
 
 
 
 

फेसबुक की टाइमलाइन ने यूजर्स को उलझाया

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 05:51(05/02/12)
 
 
 
 
इंदौर. फेसबुक द्वारा कुछ दिन पहले शुरू किए गए टाइमलाइन फीचर में फोटो, वीडियो और सभी पोस्ट को वेबपेज पर दर्शाया जा रहा है। एक ही पेज पर ढेर सारी जानकारी आ जाने से यूजर कन्फ्यूज हो रहे हैं। पेज डाउनलोड होने में टाइम भी ज्यादा लग रहा है।



वेबसाइट बिल्डर पंकज डहेरिया का कहना है इस समय कई सोशल नेटवर्किग साइट्स यूजर को अपनी ओर आकर्षित कर रही है लेकिन कलर कॉम्बिनेशन, प्रेजेंटेशन और वेब पर अपलोड की जाने वाली पोस्ट में समय लगने से यूजर इसे पसंद नहीं करते।



फेसबुक पेज को सामान्य बनाए रखने के लिए अभी तक आसान ऑप्शन वाली थीम ही मौजूद थी। पहली बार एक और थीम का ऑप्शन यूजर को दिया गया है। इसमें सालों पुराने कमेंट्स भी कुछ ही सेकंड में स्क्रोल की सहायता से देखे जा सकते हैं।



आईटी एक्सपर्ट शशांक चोरे का कहना है कई अच्छी वेबसाइट्स इस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर वेबसाइट्स को बेहतर बनाती है लेकिन इसमें हाई ग्राफिक्स होने से अपलोड होने में टाइम लगता है। फेसबुक का मुख्य पेज यूजर फ्रेंडली है लेकिन टाइमलाइन थीम में एक साथ कई जानकारियों का समावेश करने से यूजर को कन्फ्यूजन की स्थिति होती है। नई थीम यूजर को आकर्षित नहीं कर पा रही है। शहर के अधिकांश यूजर्स ने इसे नहीं अपनाया है।



ये हैं नई थीम के फायदे

- एक ही पेज पर सारी जानकारी

- प्रोफाइल फोटो बड़े आकार में

- पेज को स्क्रोल करने की बेहतर स्पीड

इसलिए पसंद नहीं

- ज्यादा हाई ग्राफिक्स

- पेज पर ज्यादा कंटेंट होने से देखने में असुविधा

- इनबिल्ट इंटरनेट ब्राउजर में खोलने पर स्पीड कम

- स्क्रोल का ज्यादा उपयोग होने से लैपटॉप यूजर को परेशानी

ये है फेसबुक

800 मिलियन एक्टिव यूजर

25 मिलियन इंडिया यूजर

50 फीसदी हर रोज विजिट करते हैं

250 फोटो रोज अपलोड होती है

70 से ज्यादा भाषा है साइट पर

350 मिलियन यूजर मोबाइल से ऑपरेट करते हैं

48 फीसदी यूजर 18 से 24 साल के


(स्रोत: इंटरनेट )
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment