इंदौर। किला मैदान स्थित आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में बुधवार देर रात छात्राओं के दो गुटों में हाथापाई हो गई। इस दौरान अधीक्षिका अवकाश पर थी। दो अन्य छात्रावासों की महिला अधीक्षक को मौके पर भेजकर समझाइश दी गई। झगड़े के दो अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। पहला दो युवतियों का एक प्रेमी होना, जबकि दूसरा एक छात्रा द्वारा दूसरी के पर्स से रुपए निकालना है।
बताया जाता है शाम को एक छात्रा को दूसरी ने किसी लड़के के साथ बाइक पर देखा। रात में वह जब होस्टल लौटी तो इस बात पर दोनों में विवाद हो गया कि उक्त युवक किसका प्रेमी है। युवक को फोन किया तो बंद आया। बाद में तय हुआ अगले दिन उसके मिलने पर बात साफ हो जाएगी।
इसके बाद क्या हुआ, यह सब जानिए तस्वीरों की जुबानी...