उसके बाद बाइक पर बैठा कर गाडराखेड़ी स्थित रंजीत के घर ले गए। वहां उनका साथी चंदू भी था। तीनों ने राजेश से 25 हजार रुपए मांगे। जब रुपए नहीं मिले तो उसके कपड़े निकालकर उसे खूब पीटा। साथ ही आरोपियों ने उसके निर्वस्त्र फोटो खींचे। देर रात राजेश को छोड़ने से पहले कार्रवाई नहीं करने के लिए जान से मारने की धमकी दी।
महिला को अश्लील एसएमएस
वहीं, दूसरी तरफ युवती को अश्लील मैसेज करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत की है कि विनोबानगर के अंकित व राजेंद्र मालवीय ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज किए। विरोध किया तो धमकाया।