इंदौर। दिल्ली में गैंगरेप के विरोध में कृष्णपुरा छत्री पर रविवार सुबह बुजुर्गो ने मानव श्रंखला बनाई। बच्चे और बुजुर्ग सभी सड़क पर उतर गए। गैंगरेप का विरोध शहर में भी बढ़ रहा है। किसी ने मनाव श्रंखला बनाई तो किसी ने कैंडल मार्च निकाला।
मौन रैली निकाली
दिल्ली गैंगरेप के विरोध में रविवार को इंदौर साहित्य मंच ने कृष्णपुरा छत्री पर मौन प्रदर्शन कर रैली निकाली। संयोजक रमेशप्रसाद शर्मा ने बताया इसमें अभिरुचि काव्य मंच, साहित्य कलश, अखंड-संडे, काव्य प्रवाह सहित अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। उधर, राजपूत समाज ने भी इस घटना की निंदा की। बैरागी महिला एवं बाल विकास समिति ने बताया सरकार को इस ओर गहन मंथन विचार करना चाहिए।
फांसी से भी बदतर सजा दी जाए
600 लोगों ने ली शपथ, कहा, अन्याय नहीं सहेंगे। इधर, रविवार दोपहर सी-21 मॉल में राष्ट्रीय चेतना अभियान का आगाज हुआ। 600 लोगों ने अन्याय के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। अभियान के मोटिवेटर आरजे अभिजीत ने साथियों के साथ मॉल में लोगों को यह शपथ दिलवाई। अभिजीत ने बताया 31 दिसंबर को सभी से शाम चार बजे गांधी हॉल में इकट्ठा होने की अपील की है। वहां से एक प्रतिनिधिमंडल संभागायुक्त को ज्ञापन देने जाएगा जिसमें गुनहगारों को फांसी से भी बदतर सजा देने की मांग की जाएगी ताकि उन्हें ताउम्र गलती का अहसास हो। ऐसे मामलों में कठोर कानून बनाने की मांग भी की जाएगी। इसकी प्रति राज्यपाल और गृहमंत्री को भी भेजेंगे। अभियान में ऐसे सभी पीड़ितों का साथ भी दिया जाएगा।
देखिए तस्वीरें...