बच्चे समेत महिला को अगवा कर चलती कार में किया गैंग रेप

छतरपुर।यहां रात पांच लोगों ने चलती कार में एक महिला के साथ सामूहिक ज्यादती की। यह वारदात शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई। देर रात एक ढाबे में पहुंचकर महिला ने खुद को आरोपियों को चंगुल से बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक चंद्रपुर के पास दवाएं बेचने वाले कई लोग डेरा जमाए हुए हैं। इन्हीं के डेरे की 28 वर्षीय महिला को शनिवार रात कार में सवार पांच लोग अगवा कर ले गए। महिला के साथ उसका तीन माह का बच्चा भी था। चलती कार में पांचों लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी से ज्यादती की।
वह चिल्लाती रही, लेकिन इन दरिंदों को जरा भी नहीं आई दया। इस बीच किसी काम से कार रूकने पर महिला कार से उतर गई और पास के ढाबे में पहुंचकर लोगों से मदद मांगी। तब तक आरोपी युवक कार सहित मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मजनुओं की इन काली करतूतों से लड़कियां हैं कुछ यूं परेशान, देखें तस्वीरें
पति की दरिंदगी! पत्नी के गुप्तांग पर लगाया ताला
खौफनाक तस्वीरें :..और सबने 'लाइव' देखी पूरे परिवार की दर्दनाक मौत
पत्नी घर से गई थी बाहर, लौटी तो अंदर का नजारा देख रह गई सन्न
एक एएसआई की घिनौनी करतूत, पत्नी को पता चला तो रह गई दंग










