विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Girl Marry To Her Lover

बेटी ने किया प्यार, घर वाले खिलाफ, लेकिन था चाहत का जुनून सवार

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 02:29AM IST
 
 


इंदौर। यह एक फैमिली ड्रामा था। बेटी ने प्यार कर लिया, लेकिन घर वाले इसके खिलाफ। दूसरी जगह शादी तय कर दी। इधर, बेटी पर तो अपनी चाहत का जुनून सवार था। शादी के एक दिन पहले ही घर से भाग गई। प्रेमी से शादी रचा ली। घर वालों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस वालों ने भी दोनों को ढूंढ निकाला। शुक्रवार को मायके वाले चंदनगर थाने पहुंचे और बेटी को ले जाने लगे। परंतु बेटी अड़ी गई। वह पति को छोड़कर मायके नहीं जाना चाहती थी। यह नागवार गुजरने पर मां ने उसे खूब पीटा। बाद में पुलिस ने युवती की मर्जी जानकर उसे थाने में ही रोक लिया।

 

चंदननगर पुलिस के अनुसार सप्ताहभर पहले प्रिया (परिवर्तित नाम) ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी घर से भाग गई थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। इस बीच, सूचना मिली कि प्रिया चांदमारी इलाके में रह रही है। शुक्रवार को पुलिस ने एक घर में दबिश दी तो प्रिया के साथ दीपक पिता गंगाराम (21) निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी भी मिला। प्रिया का कहना है कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से छह दिन पहले दीपक से आर्य समाज मंदिर में शादी की है। वे अपने दोस्त के यहां रह रहे थे।

 

परिजन कर रहे थे जबर्दस्ती शादी

 

प्रिया का कहना है कि परिजन मेरी जबर्दस्ती शादी कर रहे थे। मैंने मना किया तो कहने लगे कि हमारी पसंद के लड़के से शादी करनी होगी। इसलिए घर से भाग गई थी।

 

पति को छोड़कर नहीं जाऊंगी

 

पुलिस ने कहा प्रिया मर्जी से मां के साथ जाना चाहे तो जा सकती है। इस पर मां उस पर घर जाने के लिए दबाव बनाने लगी। प्रिया ने मना किया तो मां उसे पीटने लगी। मां ऑटो में बैठाकर ले जाने लगी लेकिन वह हाथ छुड़ाकर कहने लगी कि पति को छोड़कर नहीं जाऊंगी। पुलिस ने पूरा ड्रामा देखा तो प्रिया पर दबाव बनाने के लिए मना किया और उसे थाने में ही बैठा लिया।

 

पति गिरफ्तार

 

पुलिस दीपक को थाने लाई तो पता चला कि उसके खिलाफ थाने में एक पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। यही नहीं, वह पुलिस रिकार्ड में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment