विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Government Silence On Bhojshala Matter

सरस्‍वती पूजा के लिए जुटे हिंदू, मुसलमान नमाज के लिए तैयार

1 of 6 Photos
इंदौर/धार। भोजशाला में गुरुवार को छूट के बावजूद हिंदू संगठनों ने सरस्वती पूजन नहीं किया। कुछ लोग पहुंचे जरूर, लेकिन सिर्फ दर्शन कर लौट गए। शुक्रवार को सूर्योदय के साथ सरस्वती पूजन शुरू हो गया है। हजारों की तादाद में हिंदू पूजा के लिए जुट रहे हैं। कई बार पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। (LIVE खबर यहां पढ़ें) हिंदू संगठनों ने पूरे दिन पूजा की तैयारी की है। संत नरेंद्रानंद सरस्वती सहित कई संत भी इस पूजन में शामिल हो सकते हैं। (जानिए, भोजशाला का पूरा विवाद)
 
दूसरी तरफ, प्रशासन ने गुरुवार को कोर्ट में वादा किया है कि भोजशाला में शुक्रवार को 1 से 3 बजे तक नमाज करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि, एक साथ पूजा व नमाज कैसे होगी, इस पर अधिकारी मौन हैं। नमाज के दौरान भोजशाला खाली करवाई जाएगी या नहीं? 2006 की तरह नमाज छत पर होगी या फिर परिसर में, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है।
 
सुरक्षा के मद्देनजर धार को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए दो स्थलों को अस्थाई जेल घोषित किया गया है। कलेक्टर सीबी सिंह ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक संख्या में गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 2003 में भोजशाला के ताले खुलने के बाद यह पहला मौका है, जब प्रशासन ने वसंत पंचमी से एक दिन पहले तनाव की बात स्वीकारी है।
 
आईजी अनुराधा शंकर और संभागायुक्त प्रभात पाराशर ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को परिस्थिति के हिसाब से मौके पर ही फैसला लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वरिष्ठ अफसर के निर्देश की प्रतीक्षा के चक्कर में देर न करें। स्वविवेक से निर्णय लें। कोई गड़बड़ी करता है तो सख्ती से निपटें। धार में प्रवेश के सभी रास्तों पर भी चौकसी बरती जा रही है। शहर से जुड़े मुख्य मार्गों से आने वाले वाहनों को भोजशाला से एक किमी दूर ही रोक दिया जाएगा। कलेक्टर सी.बी. सिंह ने बताया कि किला परिसर की पुरानी जेल और पॉलिटेक्निक कॉलेज को अस्थायी जेल बनाया गया है।
 
सरकार ने हाइकोर्ट को नमाज कराने के बारे में क्या कहा, जानने के लिए आगे के स्लाइड्स क्लिक करें 
 
 
भोजशाला की लाइव खबर के लिए यहां क्लिक करें
 
 

15 फरवरी की खास खबरें

हेलिकॉप्‍टर घोटाला: सरकार ने ही लिया प्रणब का नाम

बसंत पंचमी के शाही स्नान पर दिखा अलग नजारा

भोजशाला में सरस्‍वती पूजा के लिए जुटे हिंदू, दोपहर में नमाज

फाइनेंस मिनिस्टर नहीं ये 6 लोग मिलकर बनाते हैं 122 करोड़ का बजट

अमेरिकी संसद में बजा मोदी का डंका

दिल्‍ली में छह साल की बच्‍ची से रेप, फिर बुरी तरह पिटाई  

दलेर मेहंदी के फॉर्म हाउस पर लिया कब्जा

 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment