राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मोदी से ध्यान बंटाने के लिए अफजल को गुपचुप दी फांसी : विजयवर्गीय
Bhaskar News
| Feb 10, 2013, 01:43AM IST

इंदौर। आतंकवादी अफजल गुरु को अचानक फांसी पर चढ़ाए जाने के बाद उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा केंद्र सरकार में आत्मविश्वास की कमी है। जिस आतंकी को खुलेआम मौत दी जाना चाहिए थी, उसे गुपचुप तरीके से फांसी पर लटकाया। कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से भी घबरा रही है।
ध्यान बांटने के लिए केंद्र ने यह फैसला लिया। हालांकि अफजल की फांसी से लोग खुश हैं। विजयवर्गीय पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
इधर, अफजल को फांसी देने की खबर मिलने के बाद राजबाड़ा, बड़ा गणपति सहित कई प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी करते हुए लोगों ने मिठाइयां बांटी। भाजपा और कांग्रेस ने भी जश्न मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी, रवि रावलिया, विधायक सुदर्शन गुप्ता, उमेश शर्मा आदि ने कहा अफजल को फांसी देने में केंद्र सरकार ने देरी की।






