राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
डीएनए जांच हुई तो सिसकते माता-पिता बोले, भगवान करे मैच न हो हमारा खून
Bhaskar News
| Feb 18, 2013, 07:45AM IST

इंदौर। शुभम पैलेस कॉलोनी से कई दिनों से लापता युवक गौरव गोयल के माता-पिता को रविवार दोपहर डीएनए टेस्ट के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। जिस समय सैंपल लेने की प्रक्रिया चल रही थी गौरव के माता-पिता रोते हुए प्रार्थना कर रहे थे कि हे भगवान, उनके खून का सैंपल लाश से मैच नहीं हो।
हातोद पुलिस का मानना है हातोद में जो सिर कटी लाश मिली थी वह संभवत: गौरव की ही है। परिजनों ने भी लाश पर कुछ निशान गौरव के शरीर जैसे ही बताए थे। हालांकि अंतिम फैसला डीएनए टेस्ट से होगा। शुभम पैलेस कॉलोनी निवासी गौरव के पिता द्वारकाप्रसाद गोयल और मां ममता को एमवाय अस्पताल बुलाया गया।
उनके साथ फोरेंसिक विभाग के प्रभारी डॉ. सुधीर शर्मा भी थे। गौरव के कुछ दोस्त भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर ने द्वारकाप्रसाद व ममता के ब्लड सैंपल लिए। फिर सैंपल को जांच के लिए सागर की फोरेंसिक लैब भेज दिया गया।
सैंपल से होगा मिलान
डॉक्टर मृतक की हड्डी से मिले डीएनए सैंपल का गौरव के माता-पिता के डीएनए से मिलान
करेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि सिर कटी लाश गौरव की है या नहीं।
बहते रहे मां के आंसू
ममता व द्वारका प्रसाद सीएमओ रूम में पहुंचे तो वे दीवार से टिककर खड़े हो गए। जब उनकी जांच हो रही थी तो ममता के आंसू लगातार बहते रहे। द्वारकाप्रसाद ने उन्हें संभाला। वे लाश को लेकर असमंजस में हैं। शरीर पर मिले निशान को देखकर उन्हें लगा था कि लाश गौरव की हो सकती है लेकिन दंपती का यह भी कहना है कि बेटे की मौत नहीं हुई है, वह लापता है। उसे ढूंढा जाए।






