विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Hitech Robbers Chosen Country Where The Website Is Legitimate Rigging

हाइटेक लुटेरों ने चुनी ऐसे देश की वेबसाइट जहां जायज है हेराफेरी

Bhaskar News | Feb 10, 2013, 06:04AM IST
 
 

 
इंदौर। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए नेटबैंकिंग फ्रॉड गिरोह के सरगना से पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं। मंगोलियाई लड़कों ने दिल्ली में सरगना को पैसा पहुंचाने के लिए ऐसी वेबसाइट चुनी, जिसका सर्वर साउथ अमेरिका के पास कोस्टारिका में है। बदमाश क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग के लिए एटीएम काउंटर में स्कीमर लगा देते थे। 
 
एएसपी क्राइम मनोज राय ने बताया वरुण बत्रा व मुनरो को अन्नपूर्णा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया। संस्था का खाता हैक करने के लिए कमीशन के 80 हजार रु. वरुण को कोटक महिंद्रा बैंक में फर्जी नाम से खोले गए खाते के जरिए मिले थे। शंघाई में बदमाशों के साथी ने ऑनलाइन गेम के क्रेडिट को राशि में कन्वर्ट कर लिबर्टी नामक ट्रांजेक्शन वेबसाइट के जरिए पैसा वरुण को भेजा।
 
उन्होंने इस वेबसाइट को इसलिए चुना, क्योंकि इसका सर्वर कोस्टारिका में है। वहां ट्रांजेक्शन के लिए आईडी देना जरूरी नहीं है और न अवैध है।  
 
रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी पुलिस- एएसपी ने बताया मंगोलियाई एम्बेसी से पूछा जाएगा कि तामिर और हाशिम यहीं हैं तो उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया जाए। चले गए हैं तो रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा, जिसे इंटरपोल सर्व करेगी। वरुण से पता चला कि 2001 के किसान विकास पत्र ठगीकांड का आरोपी अनुपम भी उसका साथी रहा है। उसे सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वह नौ साल जेल में रहने के बाद वरुण से मिला था।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment