विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Husband Locked Vegina Of Wife

पति की दरिंदगी! पत्नी के गुप्तांग पर लगाया ताला

Dainik Bhaskar News | Jul 17, 2012, 02:08AM IST
 
 


इंदौर। शंकालु पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब महिला ने तंग आकर जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
 
मामला मूसाखेड़ी क्षेत्र के इदरीस नगर में रहने वाली महिला रोमा (परिवर्तित नाम) का है। रोमा ने दोपहर में जहर पी लिया था। पड़ोसियों ने बताया रोमा के बच्चे खिड़की से चीख रहे थे। आवाज सुनकर हम वहां पहुंचे। कमरे में रोमा अचेत पड़ी थी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो घटना का पता चला। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया उसका पति शंकालु प्रवृत्ति का है। उसने करीब चार साल पहले अमानवीय तरीका अपनाते हुए रोमा के गुप्तांग में छेद कर ताला लगा दिया। वह सुबह काम पर जाता तो ताला लगा जाता और शाम को लौटने पर ताला खोलता। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
रोमा ने बताया सोहन भांग व गांजे का नशा करता है। वह चाहता है कि मैं भी उसके साथ नशा करूं। जब मैं मना करती हूं तो पीटता है। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ा लड़का 20 साल का है। 14 साल की बेटी पर वह बुरी नीयत रखता है और ज्यादती का कहता रहता है।
बच्चे समेत महिला को अगवा कर चलती कार में किया गैंग रेप

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment