विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Ias Topper Indore

सिविल सेवा परीक्षा में इन्होंने भी मचाया धमाल

Dainik Bhaskar News | May 05, 2012, 00:33AM IST
 
 

इंदौर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल परीक्षा के फाइनल परिणाम शुक्रवार को जारी हुए। आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित कई पदों के लिए हुई परीक्षा में शहर से करीब 18 प्रतिभागी इंटरव्यू लेवल तक पहुंचे थे। इसमें से देर शाम तक चार के सफल होने की जानकारी है। संदीप गर्ग 101, शैलेंद्रसिंह चौहान 227, दीपक आर्य 299 और गौरव भारिल्ल 302वीं रैंक पर रहे।

संदीप गर्ग कहते हैं रैंक के अनुसार सिविल सेवा के किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हूं। एसजीएसआईटीएस 2006 बैच के शैलेंद्रसिंह चौहान कहते हैं पहले भी आईपीएस में चयन हो चुका है, लेकिन इस परिणाम से भी संतुष्ट नहीं हूं। अब दोबारा परीक्षा दूंगा। गौरव कहते हैं रैंक से संतुष्ट नहीं हूं, यूपीएससी सिविल सेवा के लिए दोबारा अप्लाय करूंगा। दीपक आर्य ने भी एसजीएसआईटीएस से इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन से बीई करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। एक्सपर्ट प्रदीप श्रीवास्तव कहते हैं शहर से कम प्रतिभागी शामिल होने से परिणाम पूरी तरह साफ नहीं हो पाए हैं। एक-दो दिन में और नाम सामने आ सकते हैं। सिद्धार्थ जोशी कहते हैं इस बार नया सीसैट पैटर्न होने से प्री में काफी राहत मिली थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment