इंदौर. परदेशीपुरा क्षेत्र में चाबी बनाने के बहाने सुरेश बैरवा के घर घुसे दो बदमाशों ने दो लाख के सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक मोहल्ले में चाबी बनाने वाले दो सिगलीगर घूम रहे थे।
सुरेश की पत्नी केशरबाई ने अलमारी का लॉक ठीक करने व चाबी बनवाने के लिए दोनों को बुलाया। चाबी बनाने के दौरान बदमाश लॉकर में रखा मंगलसूत्र, चार अंगूठी व चेन और नकदी निकालकर चंपत हो गए। केशरबाई के मुताबिक जेवर बेटी की शादी के लिए रखे थे।