विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Indore City Last Adue To A Couple' Who Killed In Aread Accident

हादसे ने दिया ऐसा जख्म कि दिलासा देने वालों का भी टूटा सब्र

1 of 3 Photos

 इंदौर। खातीवाला टैंक की जिस गली में जश्न का माहौल था उस गली में गुरुवार देर रात से मातम छाया हुआ है। शुक्रवार शाम घर के आंगन से पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठी तो रहवासियों के आंसू निकल पड़े। यहां सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्म के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। गुरुवार रात गुरु सिंघ सभा के महासचिव जसबीर सिंह गांधी के छोटे भाई सतपाल सिंह व उनकी पत्नी सुरेंद्र कौर की पीपल्याहाना चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि जसबीरसिंह की पत्नी मनजीत कौर घायल हो गई थीं।


भाभी को नहीं दी मौत की खबर : अस्पताल में भर्ती मनजीत कौर को दोनों की मौत की खबर नहीं दी गई। उधर, माता-पिता का शव देख बहन व दोनों बेटियां बेहोश हो गईं। परिजन ने उन्हें संभाला। शाम को पीपल्यापाला के पास मुक्तिधाम में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

गम में बदली खुशियां: सतपाल देवास निवासी रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। तीनों कार से घर लौट रहे थे तभी पीपल्याहाना चौराहे पर साइड से उन्हें बस ने टक्कर मार दी थी। मनजीत की हालत में सुधार है। उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। शुक्रवार दोपहर जब पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ निकली तो लोगों के आंसू निकल पड़े।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment