विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Indore Students Gets Perfect 100 In CAT

कैट में दस को परफेक्ट 100, इंदौर में तोशी टॉपर

भास्कर न्यूज़ | Jan 10, 2013, 03:36AM IST
 
 


 इंदौर/नई दिल्ली

भारतीय प्रबंध संस्थान और प्रमुख बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) -2012 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दस छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दो हजार परीक्षार्थियों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा अंक प्राप्त किए। आईआईटी-इंदौर (बीटेक कम्प्यूटर साइंस) की छात्रा तोशी यादव शहर की टॉपर रहीं। तोशी ने 99.90 पर्सेंटाइल हासिल किए। शहर में दूसरे स्थान पर प्रशांत कुशवाह (99.62) और तीसरे स्थान पर क्षितिज त्रिपाठी (99.58) रहे। कैट में इंदौर से करीब ढाई हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंदौर के 20 विद्यार्थियों को 95 पर्सेंटाइल से ज्यादा हासिल हुए। 11 अक्टूबर से 6 नवंबर 2012 के बीच 21 दिन चली इस परीक्षा में देशभर में कुल 1,91,642 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment