विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Industry Minister Kealash Vijayvargia Indore

महिलाओं पर विवादित बयान देकर उद्योग मंत्री बोले- जो बोला उस पर कायम हूं

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 03:29AM IST
 
 

इंदौर/नई दिल्ली.  महिलाओं पर बयान देकर विवादों में घिरे संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को इंदौर में साथ-साथ नजर आए।
 
दोनों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में अपने बयानों को आगे भी बढ़ाया। जिंसी बस स्टैंड पर इंदौर-गौतमपुरा बस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विजयवर्गीय ने कहा लोगों को मेरी बातें कड़वी लगती हैं। मगर मैं सच बोलता हूं। मैंने जो बोला था, उस पर आज भी कायम हूं।  
 
हालांकि बाद में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा था सबका आचरण मर्यादित होना चाहिए चाहे वो राजनेता हो, स्त्री, पुरुष हों या पत्रकार। इसमें से महिलाओं वाला बयान मैंने वापस ले लिया था। बाकी लोगों के लिए दिए बयान पर मैं अब भी कायम हूं।’
 
दूसरी ओर भागवत ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा, ‘कोई भी स्कूल या कॉलेज किसी को चोरी-बलात्कार करना नहीं सिखाते हैं। कुछ नर राक्षस बन जाते हैं। अपनी जिंदगी के साथ दूसरों की भी बिगाड़ देते हैं। अच्छी प्रवृत्ति संस्कारों से बनती है। संस्कार भारतीय योग से निकलते हैं।’  
 
मंत्री के बदलते सुर
 
गुरुवार-  लक्ष्मण रेखा को कोई भी पार करेगा तो सामने रावण बैठा है। वो सीता का हरण करके ले जाएगा।’  (युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए)
शुक्रवार- सीता माता पर टिप्पणी की मेरी औकात नहीं है। मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं। (प्रेस कांफ्रेंस में)
शनिवार दोपहर- मैंने जो बोला था, उस पर आज भी कायम हूं। मैं सच बोलता हूं। (एक कार्यक्रम में)
शनिवार शाम-  महिलाओं वाला बयान मैंने वापस ले लिया था। (भास्कर से बात करते हुए)
 
स्कूल नहीं सिखाते बलात्कार करना : भागवत
 
शनिवार को इंदौर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत सिलचर (असम) में कही गई बात को आगे बढ़ाते नजर आए। स्वामी परमानंदजी के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कोई भी स्कूल या कॉलेज किसी को चोरी-बलात्कार करना नहीं सिखाते हैं। कुछ नर राक्षस बन जाते हैं। भागवत ने कहा- अच्छी प्रवृत्ति संस्कारों से बनती है। संस्कार भारतीय योग से निकलते हैं। सब एक-दूसरे को अच्छी दृष्टि से देखेंगे तो समस्या नहीं होगी। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment