मासूम से रेप, पुलिस ने कुछ यूं की जांच, कमाल हो गया

इंदौर। चार साल की मासूम से ज्यादती करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 10 दिन में जांच पूरी कर ली। चालान तैयार कर कोर्ट भेज दिया। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र स्थित राहुल गांधीनगर में 13 जनवरी को चार चाल की बच्ची से बहादुर पिता शंकर निवासी पीपलिया खाल मक्सी रोड उज्जैन ने ज्यादती की थी। आरोपी बच्ची का मामा है। जांच अधिकारी एसआई विनोद शर्मा के मुताबिक आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।
इस तरह 10 दिन में हुई जांच
पुलिस के मुताबिक कड़ी सजा दिलवाने के लिए पुलिस ने बच्ची की मां, मामा-नाना के साथ रहवासी, डॉक्टरों सहित 16 गवाह तैयार किए हैं।
- 13 जनवरी : आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
- 14 जनवरी : डीएनए जांच के लिए सैंपल लेने के लिए कोर्ट से अनुमति ली।
- 15 जनवरी : कोर्ट में धारा 164 के तहत बच्ची की मां के बयान करवाए।
- 16 जनवरी : आरोपी को एमवाय अस्पताल ले जाकर डीएनए सैंपल लिया।
- 17 जनवरी : जांच नमूना सागर स्थित लैब को भेजा। इस दौरान महिला एसआई ने पीडि़त बच्ची के बयान लिए। जांच अधिकारी ने घटनास्थल से कपड़े सहित अन्य सामान बरामद किया।







