विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Sports >> Karuna Kamini Hit Century

करुणा-कामिनी का शतक, साउथ जोन की लगातार दूसरी जीत

Dainik Bhaskar News | Dec 04, 2012, 04:07AM IST
 
 


इंदौर। करुणा जैन (109 रन) और थिरूष कामिनी (105* रन) की शतकीय पारी और दोनों के बीच 208 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की बदौलत साउथ जोन ने वुमेंस इंटर जोनल वनडे लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में नार्थ जोन को 8 विकेट से हराया। लीग में साउथ जोन की यह लगातार दूसरी जीत है। एक अन्य मैच में सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को 62 रनों से हराकर जीत से शुरुआत की। होलकर स्टेडियम में नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 245 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने (116) ने शतक जमाया जबकि दीप्ति (79*) ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाबी पारी में साउथ जोन ने 49.1 ओवर में महज 2 विकेट पर 249 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर : एमरल्ड हाइट्स मैदान : सेंट्रल जोन : 50 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन (एसएम नाइक 54, पीजी राउत 82*, मेशराम 33 रन, रीमा मल्होत्रा 2 विकेट), ईस्ट जोन : 48.3 ओवर में 165 रन (केएम मोहाकुद 54, रीमा मल्होत्रा 71 रन, गौहर सुल्ताना 3, सुब्बा लक्ष्मी व एकता बिष्ट 2-2 विकेट).

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment