नागदा में डॉ. लाहिरी के घर लोकायुक्त का छापा
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 07:21(10/02/12)
नागदा। उज्जैन जिले के नागदा तहसील में आज तड़के लोकायुक्त अधिकारियों ने डॉ. लाहेरी के निवास एवं अन्य स्थानों पर छापा मारा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उनके उनके घर से कुछ बरामद होने का खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारियों की विभिन्न ठिकानों पर अभी छापेमारी जारी है। सुबह दस बजे लोकायुक्त एसपी प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें यह पता चल पाएगा कि डॉ. लाहिरी के घर से उन्हें क्या मिला। फिलहाल कार्रवाई जारी है।