इंदौर। बीजलपुर स्थित शिव सिटी में शनिवार को रहवासियों ने दो जोड़ों को सूने मकान में बंद कर दिया। पांच घंटे तक वे मकान में बंद रहे। इस बीच एक जोड़ा भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक जोड़े को हिरासत में लिया था लेकिन रात को छोड़ दिया।
मामला शिव सिटी के ब्लॉक बी में 94 नंबर मकान का है, जो जेके झुंगर का है। यह मकान कई दिनों से खाली पड़ा है। यहां दोपहर दो लड़के दो युवतियों को लेकर आए। वे मकान का ताला खोलकर भीतर चले गए। यह देख रहवासियों ने मकान घेर लिया। लोगों ने दबाव बनाया तो एक जोड़ा भाग निकला। उन्होंने दरवाजे पर ताला जड़ दिया।
आगे तस्वीरों के जरिए जानिए पूरा मामला...