विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Man Commits Suicide In The Hotel Room

कमरे के अंदर पति को उस हालत में देख पत्नी हो गई बेहोश

Dainik Bhaskar News | Dec 12, 2012, 07:00AM IST
 
 


इंदौर। चितावद रोड पर रहने वाले एक होस्टल संचालक ने मंगलवार को फांसी लगा ली। पति को फंदे पर देख पत्नी बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार चितावद रोड स्थित शिकारा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के फ्लैट में देना बैंक के रिटायर्ड मैनेजर पूनमचंद शाह परिवार समेत रहते हंै। सुबह कमरे से अचानक कुर्सी गिरने की आवाज आई तो पत्नी हेतल देखने गई। कमरे में पति पंकज को फंदे पर देख वह चीख पड़ी और बेहोश हो गई। चीख सुनकर पूनमचंद कमरे में पहुंचे। लोगों की मदद से पंकज को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची। पंकज होस्टल संचालक था। लोगों ने बताया कि पंकज ने कभी कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

पति की अर्थी उठ गई और पत्नी अस्पताल में बेहोश थी: घटना के बाद से हेतल बेहोश है। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बुजुर्ग माता-पिता भी सदमे में है। पंकज की बेटी भी है। पोस्टमार्टम के बाद पंकज का शव घर लाया गया और इधर, हेतल अस्पताल में थी।

महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया : वहीं रुस्तम का बगीचा में रहने वाली 28 वर्षीय हेमलता ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पति दिलीप ने हेमलता को उतारकर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment