विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> More Mega Store Cheated Public

मेगा स्टोर में कभी आंख बंदकर न लें बिल, इसे देख आपभी खा जाएंगे धोखा

1 of 3 Photos
इंदौर। सी-21 मॉल स्थित मोर मेगा स्टोर में ग्राहक को एमआरपी से ज्यादा कीमत पर सामान देने का मामला पकड़ में आया है। एक ग्राहक ने स्टोर की यह गड़बड़ी रंगेहाथ पकड़ ली। उसने देखा कि सामान के पैकेट पर लिखी कीमत से कहीं ज्यादा एमआरपी बिल में दिखाई जा रही और उससे थोड़ा कम करके ‘मोर प्राइज’ के नाम पर बिल बनाया जा रहा है, जो वास्तव में मूल कीमत से ज्यादा ही है। ग्राहक की शिकायत के बाद स्टोर वालों ने कहा ऐसा गलती से हो सकता है। 
 
मोर मेगा स्टोर पर रविवार रात बख्तावरराम नगर निवासी पंकज सबलोक परिवार के साथ शॉपिंग के लिए पहुंचे। स्टोर से उन्होंने घरेलू सामान लिया। जब वे इसका बिल बनवाने काउंटर पर पहुंचे तो आपरेटर कुलदीप के सिस्टम से 48 चीजों का कुल 5697.14 रुपए का बिल बनाया गया। उनके भाई मनोज ने जब बिल को लिए गए सामान से मिलाया तो कुछ आइटम का बिल एमआरपी से भी ज्यादा होने पर उन्होंने आपत्ति ली। इस पर स्टोर के अधिकारियों ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। बाद में हर सामान की एमआरपी का मिलान बिल से किया गया तो  पांच आइटम में भावों की गड़बड़ी पकड़ में आई।
 
मनोज ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत करना चाही तो उन्हें एक कस्टमर केअर नंबर (0731-4282100) पर शिकायत करने को कहा गया। सोमवार शाम तक यह नंबर लगा ही नहीं। उन्होंने बताया कि स्टोर अधिकारियों ने कहा कि इस सामान के बदले आप दूसरा सामान ले लीजिए, लेकिन वे तैयार नहीं हुए और बिल चुकाकर चले गए।  
 
मुंबई में शिकायत पर मंगवाया बिल- मनोज ने बताया कि सामान के पैकेट पर लिखे मुंबई के एक नंबर (022-66805550) पर भी शिकायत के लिए फोन किया, लेकिन रविवार रात को किसी ने जवाब नहीं दिया। सोमवार सुबह शिकायत करने पर उनसे बिल पर गड़बड़ी की जगह मार्क कर ई-मेल करने को कहा गया। शाम को उन्होंने ई-मेल किया तो बताया गया कि मंगलवार को शिकायत पर कार्रवाई होगी।

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment