राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
छोटा विवाद बन गया जान का दुश्मन, चाकू मारकर हत्या
Dainik Bhaskar News
| Aug 05, 2012, 03:33AM IST

पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र (23) पिता जगदीश प्रजापति पर रात करीब 10 बजे घर से कुछ दूर चाकू से हमला कर दिया। घायल वीरेंद्र भाग कर पास की गली में रहने वाली अनीता पति भगवान गहलोत के घर में घुस गया। वहां अनीता गहलोत टीवी देख रही थीं। वीरेंद्र को खून से लथपथ देख वे घबराकर घर से भागी। लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। एएसपी के अनुसार जांच में पता चला है कि सुबह किसी बात पर क्षेत्र में ही रहने वाले रवि, नारायण व बंटी से वीरेंद्र का विवाद हुआ था। परिजन के अनुसार वीरेंद्र इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स में एक अचार कारखाने में काम करता था।
नशे में धुत बेटे ने पिता को बीयर की बोतल मारी
संयोगितागंज थानाक्षेत्र में नवलखा स्थित विशाल कॉम्प्लेक्स में रहने वाले नीलेश पर शनिवार रात बेटे सिद्धार्थ ने नशे में धुत होकर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ मां पूनम से झगड़ा कर रहा था। पिता ने समझाया तो उसने हमला कर दिया।






