इंदौर। मंगलवार रात एक युवक ने जन्मदिन पर दोस्त के साथ छककर शराब पी। किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो उसने लोहे के पाइप से दोस्त के सिर पर पांच-छह वार कर दिए। आरोपी भाग पाता उससे पहले उसी के भाई ने पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवा दिया।
पुलिस के मुताबिक घटना नॉर्थ गाडराखेड़ी की है। यहां 35 वर्षीय भारत पिता आनंद वर्मा पत्नी मीना और बेटे आकाश (10) व विनय (8) के साथ किराए के मकान में रहता था। पड़ोस में रहने वाले लालू उर्फ प्रदीप पिता राधेश्याम पाल (32) से उसकी दोस्ती थी। लालू का मंगलवार को जन्मदिन था। इस पर शाम को भारत लालू के घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद अचानक भारत की चीखें गूंजने लगी। इस पर लालू का भाई भैयू उर्फ कुलदीप वहां पहुंचा। उसने भारत को लहूलुहान देख तत्काल मोबाइल से पुलिस को सूचना दे दी। लालू भागने की तैयारी कर रहा था कि पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक लालू भारत की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। उसे पाने के लिए दोस्त की हत्या कर दी।
तस्वीरों के जरिए विस्तार से जानिए पूरी दर्दनाक घटना...