विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Murderer Run Away From Woman Dsp

हत्यारा बीच में ही भाग गया और रास्ता देखती रही महिला डीएसपी

Dainik Bhaskar News | Aug 05, 2012, 02:47AM IST
 
 


इंदौर।तमिलनाडु की महिला डीएसपी को चकमा देकर इंदौर में हुई हत्या का आरोपी भाग गया। राजेंद्रनगर पुलिस को उसकी तलाश थी। डीएसपी पहले तो खुद ही तलाशती रही। जब नहीं मिला तो बनारस में केस दर्ज करवाया। राजेंद्रनगर थाना पुलिस को एबी रोड स्थित पायलेट ढाबे के पास 10 जुलाई को पूनम उर्फ देवकन्या पति द्वारकाप्रसाद शर्मा की लाश मिली थी। जांच में पता चला वह बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और गला रेतकर हत्या की गई। उसका मोबाइल भी गायब था। पुलिस ने जांच पाया कि धार में बोरिंग मशीन पर काम करने वाला प्रकाश मोबाइल चला रहा है। पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापा मारा। उधर आरोपी ने 27 जुलाई को त्रिचनगोड (तमिलनाडु) के देहात थाने में सरेंडर कर दिया।डीएसपी ए. सुजाता ने टीआई दिलीपसिंह चौधरी से बात की। उन्होंने बताया आरोपी की पुलिस को तलाश है। इसे लेने दल रवाना कर देता हूं। लेकिन डीएसपी ने कहा मैं खुद इसे लेकर आ रही हूं। घटना की तस्दीक करना पड़ेगी। 29 जुलाई को डीएसपी व एक एसआई प्रकाश को लेकर रवाना हो गई। दो दिन बाद भी यहां नहीं पहुंची तो टीआई ने मोबाइल (09842716261) पर कॉल किया।उन्होंने कहा ट्रेन लेट हो गई। एक दिन बाद पहुंचेंगे। अगले दिन उनका मोबाइल ही बंद हो गया। परेशान टीआई ने वाकया अफसरों को बताया। बाद में खुलासा हुआ कि डीएसपी को चकमा देकर आरोपी बनारस स्टेशन से फरार हो गया। उन्होंने उसे तलाशा लेकिन नहीं मिला। गुमशुदगी दर्ज करवाकर वापस तमिलनाडु लौट गए।फोन पर कबूली हत्या टीआई दिलीपसिंह चौधरी के अनुसार दो दिन तक मुल्जिम को लेकर नहीं पहुंचे तो मुझे उन पर शक हुआ। एक दिन पहले आरोपी से बात भी करवाई थी। उसने कबूला कि मैंने देवकन्या के सिर में बोतल मारी थी। मोबाइल भी मेरे ही पास है। टीआई को शक है उन्होंने प्रकाश की जगह किसी और से बात करवा दी होगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment