विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> Net Exam Pattern Totaly Change

प्रोफेसर बनने का सपना पूरा करना हुआ अब बहुत आसान

Dainik Bhaskar News | Apr 06, 2012, 01:27AM IST
 
 

इंदौर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जून 2012 में होने वाली नेट (नेशनल एलिजिबलिटी टेस्ट) का पैटर्न बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। नए बदलाव के तहत नेट की परीक्षा के सभी तीनों पेपर अब वस्तुनिष्ठ आधार पर होंगे। इसमें निगेटिव मार्किग नहीं होगी और प्रतियोगियों को ओएमआर शीट पर जवाब देने होंगे। साथ ही प्रतियोगी खुद उत्तर की जांच कर सकेंगे, उन्हें अपने साथ ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी ले जाने की छूट रहेगी। उल्लेखनीय है कि नेट साल में दो बार होती है। इनमें पास घोषित उम्मीदवार कॉलेजों में लेक्चरार के लिए पात्र होते हैं।

इस तरह होगी परीक्षा

सत्र----------पेपर-------प्रश्न संख्या--------कुल अंक---------प्रश्नपत्र का समय

प्रथम सत्र में----पेपर 1-----60 प्रश्न, 50 करने होंग--100 अंक--समय 9.30 से 10.45 तक

प्रथम सत्र में----पेपर 2-----50 प्रश्न, सभी अनिवार्य--100 अंक--समय 10.45 से 12 बजे तक

द्वितीय सत्र म---पेपर 3-----75 प्रश्न, सभी अनिवार्य--150 अंकों का--समय 1.30 से 4 बजे तक

सही मूल्यांकन होगा

अब तक नेट के पैटर्न में तीसरा पेपर निबंधात्मक होता था, यह भी वस्तुनिष्ठ पैटर्न पर होगा। इस बदलाव का मप्र प्राचार्य संघ के सचिव डॉ. मंगल मिश्र ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतियोगियों की कॉपियों का सही मूल्यांकन होगा।

यह रहेंगे पासिंग अंक

वर्ग-----पेपर 1---पेपर2----पेपर 3

सामान्य----40----40----75

ओबीसी----35----35----68

अन्य आरक्षित----35----35----60
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment