विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> One Shoulder Fashion

वन शोल्डर के साथ जूलिएट स्लीव, खूब जमा रंग

Dainik Bhaskar News | May 21, 2012, 02:09AM IST
 
 

इंदौर। सत्तर के दशक से आज तक वन ऑफ शोल्डर ड्रेसेस फैशन में हैं। शहर में इन दिनों जूलिएट स्लीव व लेग्मोटोन के वैरिएशन के साथ यह स्टाइल ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

पार्टीवियर हो या केजुअल, इंडियन या फिर वेस्टर्न, सबमें ऑफ व वन ऑफ शोल्डर इन हैं। टीनएज, गल्र्स और वुमंस भी वन शोल्डर ड्रेस प्रिफर कर रही हैं। साठ के दशक में नादिरा से लेकर इस दौर की नायिकाओं करिश्मा, दीपिका, सोनम सबकी चॉइस वन ऑफ शोल्डर ड्रेसेस रही हैं। इसकी खास बात है कि ये सिंपल प्लेन ड्रेस को भी स्टाइलिश और अट्रेक्टिव बना देती हैं।

साथ ही इसमें पफ, लेगओमोटोन, जूलियट स्लीव देकर वैरिएशन किए जा रहे हैं। यंग गल्र्स इस मौसम में इसे ईवनिंग पार्टी में प्रिफर कर रही हैं। डिजाइनर पूजा नारंग कहती हैं समर में ओपन ड्रेसेस पसंद की जाती है। ऑफ शोल्डर के साथ बैलेंस की प्रॉब्लम आती और कॉलेज में या शॉपिंग में कैरी करना आसान नहीं होता। यह सिर्फ ईवनिंग पार्टीज तक ही सीमित हो जाता है। जबकि वन ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ बैलेंस करने की समस्या नहीं होती।

फ्लेयरी फैब्रिक पर परफेक्ट

फैशन डिजाइनर रवीना बजाज कहती हैं वेस्टर्न के साथ इंडियन में भी वन शोल्डर पसंद किया जा रहा है। महिलाएं अनारकली सूट पर वन शोल्डर बहुत पसंद कर रही हैं। फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट श्रुति गुप्ता कहती हैं वन शोल्डर ड्रेस फ्लेयरी फैब्रिक के साथ अच्छी लगती हैं। लांग ईवनिंग गाउन में इसका कॉम्बिनेशन इन रहता है। प्लेन सिंपल ड्रेस को पार्टीवियर बनाने के लिए हम साइड में ब्रोच दे रहे हैं जो पार्टीवियर के साथ सिंपल और एलीगेंट लुक दे रहा है।

कुछ खास

- मटेरियल- लाइक्रा, साटन, स्ट्रेचेबल, मिक्स मटेरियल, क्रेप, शिफॉन, वेलवेट, प्रिंटेड आदि।

- वेस्टर्न और इंडियन- साड़ी, लहंगा, कुर्ती, टॉप, टीशर्ट, ईवनिंग गाउन, सिंगल ड्रेस।

- स्टाइल- अम्ब्रेला, वी कट, टाइट बलून, ओवर लेप, ए लाइन, जूलियट, लेग्मोटोन।

- हैवी नेक पीस- सिंपल प्लेन स्लीव के साथ दूसरे शोल्डर पर बारीक डायमंड की पतली सी स्ट्रेप दी जा रही है। हैवी नेक पीस के जरिए लुक को कंपलीट किया जा रहा है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment