इंदौर। खुद का हौसला, दूसरों के लिए इंस्पिरेशन भी बन सकता है। यह साबित किया है शहर की कुछ ऐसी शख्सियतों ने जिन्होंने अपनी विकलांगता से उबरते हुए सोशल इनीशिएटिव लिए। इन लोगों में सेल्फ मोटिवेशन इस कदर था कि किसी ने विकलांगों के लिए हेल्प बोर्ड बनाने की पहल की तो कोई उन्हें रंगमंच की दुनिया में मौके दे रहा है।
कुछ एक्टिविस्ट ऐसे भी हैं जो विकलांगों के लिए सरकारी इमारतों में सुविधाएं नहीं होने के खिलाफ अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। सोमवार को मनाए जाने वाले वर्ल्ड डिसएबिलिटी-डे पर सिटी भास्कर ने ऐसी ही कुछ शख्सियतों से बातचीत की।
तस्वीरों के जरिए जानिए इनके हौसले और जज्बे की कहानी..