विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Pictures Of Bhojshala

भोजशाला में प्रशासन के दावों की पोल खोलती तस्वीरें

1 of 41 Photos
धार/इंदौर। धार में शुक्रवार (वसंत पंचमी) को भोजशाला में हजारों लोगों ने सरस्वती पूजन किया। प्रशासन का दावा है कि नमाज भी करवाई गई। नमाज के लिए भोजशाला खाली कराने के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। विरोध में लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया। ऐसा संघर्ष रुक-रुककर पांच बार हुआ। इस पूरी कवायद में 97 लोगों के घायल होने की सूचना है। तीन गंभीर हैं, जिनमें से दो को इंदौर भेजा गया है। 26 गाडियों में तोडफ़ोड़ हुई। इस पूरे घटनाक्रम में प्रभारी मंत्री सहित सभी बड़े नेता गायब रहे। नमाज नहीं कराने की चेतावनी देने वाले संत नरेंद्रानंद सरस्वती शाम को भोजशाला पहुंचे और दर्शन कर लौट गए।
 
16 लोगों ने नमाज पढ़ी : आईजी 
 
दोपहर एक बजे नमाज के लिए कंट्रोल रूम पर जुटे मुस्लिमों को लेने पुलिस का वाहन पहुंचा। ठीक 1.40  पर पीठे (पीछे) के रास्ते से शहर काजी वकार सादिक सहित पांच मुस्लिमों को लेकर अफसर भोजशाला पहुंचे और ग्यारह मिनट बाद 1.51 बजे बाहर ले आए। शाम को आईजी अनुराधा शंकर ने मीडिया के सामने दावा किया कि 16 लोगों ने नमाज पढ़ी।
 
झूठ बोल रहे अफसर : शहर काजी
 
उधर शहर काजी का कहना है कि आईजी झूठ बोल रही हैं। भोजशाला में नमाज पढ़ी ही नहीं गई। भास्कर ने शहर काजी से बात की-
क्या भोजशाला मे नमाज पढ़ी गई?  
जवाब : नहीं।  
फिर भोजशाला में क्या हुआ?  
जवाब : आईजी ने कहा- छत पर नमाज पढ़ लो, हमने मना किया। उन्होंने कहा कमाल मौलाना की दरगाह पर पढ़ लो। वहां भी मना किया। अफसर अगर नमाज की बात कह रहे हैं तो वे इसके प्रमाण सौंपें।
 
आगे की स्लाइड्स में दिनभर घटे घटनाक्रम की तस्वीरें देखें 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment