विज्ञापन
 
Home >> Plane Tyre Puncture Passangers Angry

उस वक्त दिखा असली तमाशा जब विमान का टायर हुआ पंक्चर

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 03:36AM IST
 
 

इंदौर। एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह भोपाल होते हुए दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के विमान का टायर पंक्चर हो गया। यात्रियों को विमान से उतारा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। जब यात्रियों ने फोन लगाए तो अफसरों ने मोबाइल बंद कर दिए। लैंडलाइन भी फैक्स पर डायवर्ट कर दिए।

एयर इंडिया का विमान मुंबई से सुबह 7.15 बजे इंदौर आया। भोपाल रवाना करने से पहले स्टाफ ने देखा कि एक टायर पंक्चर हो गया है। इस पर यात्रियों को पुन: टर्मिनल भेजने की घोषणा की गई। बाद में बताया कि सुधार में कुछ समय लगेगा। इससे जिन यात्रियों की भोपाल और दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्होंने हंगामा कर दिया। एयर लाइंस ने उन्हें शांत करते हुए शनिवार की फ्लाइट में रिजर्वेशन देने के साथ रिफंड का विकल्प दिया। विमान में मुंबई से आए करीब 80 और इंदौर से चढ़े 50 यात्रियों को भोपाल या दिल्ली जाना था।

दिल्ली से आया टायर- टायर में लिक्विड नाइट्रोजन गैस भरी होती है। यह विमानतल पर उपलब्ध नहीं थी, इसलिए करीब 12 बजे दिल्ली से विशेष विमान टायर लेकर इंदौर आया। इसे लगाने के बाद विमान निर्धारित समय (7.50 बजे) से करीब साढ़े पांच घंटा देरी से दोपहर सवा बजे रवाना हुआ। इसमें करीब 65 यात्री थे।

बैटरी डाउन होने का बहाना बनाया

यात्री एयर लाइंस के अधिकारियों को लगातार फोन कर रहे थे। इसे देख अधिकारियों ने मोबाइल बंद कर दिए और लैंडलाइन नंबर को फैक्स पर डायवर्ट कर दिया। जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एयर लाइंस के ऑफिस में पहुंचे और अधिकारियों के फोन देखे। फोन बंद होने की बात पर अधिकारियों ने बैटरी डाउन होने का बहाना बनाया। इस पर डायरेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment