बलात्कारी निकला सड़कों पर फिरने वाला वो पगला...
इंदौर,
सोना चुराने वाले जिन चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उनमें से एक भिखारी का वेश धरकर घूमने वाला है। उसने पुलिस को अपना नाम गलत बताया था। वह रेहली, सागर से नौ साल से फरार था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और आठ स्थायी वारंट जारी हो चुके हैं।
महू पुलिस ने विजय, राजू, प्रमोद और राधे से पौने दो किलो सोना बरामद किया था। राजू के बारे में पता चला कि वह उज्जैन में कब्रिस्तान में रहता था और कभी भिखारी, कभी पागल तो कभी तांत्रिक बनकर घूमता था। राजू का असली नाम राजेंद्र पिता गोली आदिवासी निवासी विजयपुरा, रेहली है। रेहली पुलिस से पता चला उस पर हत्या, बलात्कार, हत्या का प्रयास, डकैती की साजिश, बलवा सहित कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आठ स्थायी वारंट जारी हो चुके हैं। उसके भाई विजय ने भी पिता का नाम गलत बताया था। उसके खिलाफ भी दो अपराध दर्ज हैं और वह भी नौ साल से फरार है।







