...जब कानून के रखवाले ही कर रहे थे गैरकानूनी काम
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 02:34(10/02/12)
उज्जैन। बुधवार-गुरुवार रात पुलिस कंट्रोलरूम में पुलिसकर्मी ही जुआ खेल रहे थे। सीएसपी ने दबिश दी तो पुलिसकर्मी गनमैन को धक्का देकर भाग गए।
बुधवार रात सीएसपी संजय साहू गश्त कर रहे थे। उन्हें पता चला कंट्रोलरूम में सिटी एएसपी रायसिंह नरवरिया के कार्यालय के पास स्टोर रूम में कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे हैं। स्टोर प्रभारी अशोक चौधरी, आरक्षक ब्रजेश सिंह व सिद्धनाथ सिंह को उन्होंने पकड़ लिया। बाकी भाग गए।
कंट्रोलरूम में पहले भी पुलिसकर्मी जुआ खेलते हुए पकड़े जा चुके हैं।
50 हजार का जुआ
गिरफ्त से बचे पुलिसकर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि राशि पकड़ाने पर सब के पास से 50 हजार रुपए से अधिक की राशि बरामद हो सकती थी।
मैं मीटिंग में भोपाल आया हूं मुझे घटना की जानकारी नहीं है।
राकेश गुप्ता, एसपी
अधिकृत रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रायसिंह नरवरिया, एएसपी सिटी