विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Rape With Lover In Live In Relationship

हवस की प्यास बुझाना चाहता था दरिंदा, प्रेमिका को देखते ही डोली नीयत

Dainik Bhaskar News | Aug 05, 2012, 01:44AM IST
 
 


इंदौर। काम की तलाश में इंदौर आई एक युवती को कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक से प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। युवती के गर्भवती होने पर प्रेमी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

विजयनगर पुलिस के मुताबिक सुविधि (परिवर्तित नाम) निवासी सिवनी दो साल पहले काम की तलाश में इंदौर आई थी। वह एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। इसी कॉल सेंटर में दुर्गाशंकर उर्फ बंटी उर्फ संजय राणा पिता रामसहाय खरे निवासी सुभाष वार्ड जिला श्योपुर भी काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई।

 

बंटी ने सुविधि से शादी का वादा किया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में एक साथ मालवीयनगर क्षेत्र में किराए से रहने लगे। इस दौरान सुविधि गर्भवती हो गई। उसने बंटी से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह एक साल तक टालता रहा। बंटी 9 जुलाई को ग्वालियर जाने का कहकर गया और आज तक नहीं लौटा। सुविधि का कहना है कि बंटी का कोई पता नहीं चला तो उसके मां-बाप से बात की, लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। वह द्वारिकापुरी स्थित एक आश्रम में रहने चली गई। उसने शुक्रवार रात थाने में जाकर ज्यादती का मामला दर्ज करवाया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment