विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Rss Ammelan Is Gong To Held From 4 jan2013

आरएसएस का मेन्यू तैयार, 400 ग्राम नमकीन पूरी के साथ मिलेगा यह सब भी

dainik bhaskar news | Dec 30, 2012, 12:25PM IST
 
 


इंदौर।आरएसएस के मालवा प्रांत के एकत्रीकरण में शामिल होने वाले एक लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों के भोजन का मेन्यू फाइनल हो गया है। प्रत्येक स्वयंसेवक को 400 ग्राम नमकीन पूरी और एक तली हुई हरी मिर्च पैकेट में परोसी जाएगी। स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए पूरी बनवाने का काम 4 जनवरी की रात को शुरू होगा।

छह स्थानों पर 25-25 हजार पैकेट तैयार होंगे, जो 6 जनवरी को सुबह सुपर कॉरिडोर पहुंचाए जाएंगे। विवेकानंदपुरम् में 4000 से ज्यादा वाहनों के जरिए स्वयंसेवक पहुंचेंगे। लौटते समय भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। भोजन के पैकेटों की व्यवस्था के लिए 350 स्वयंसेवकों को लगाया गया है। रविवार सुबह 11 बजे आसपास के छह रूटों से बसें चलाकर रिहर्सल की जाएगी कि शहर के मुहाने से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा।

प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं- नमकीन पूरी और तली हुई मिर्च कागज के लिफाफे में दी जाएगी। संघ पदाधिकारियों कहना है कि इससे पर्यावरण की रक्षा का संदेश जाएगा। नमकीन पूरी और हरी मिर्च के मेन्यू को लेकर उनका मानना है कि संघ समाज से लेकर समाज को ही देने का काम करता है। स्वयंसेवक यहां पकवान खाने के लिए बिलकुल नहीं आ रहे हैं।    

खुली जीप से दोपहर दो बजे पहुंचेंगे संघ प्रमुख- संघ प्रमुख मोहन भागवत दोपहर दो बजे खुली जीप से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। मंच के आसपास उनकी सुरक्षा के लिए 70 से ज्यादा स्वयंसेवकों का घेरा रहेगा। संघ ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 750 स्वयंसेवकों का दस्ता अलग से तैयार किया है। इसके तहत करीब 20 वॉच टॉवर से निगाह रखी जाएगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment