विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Saraswati Puja In Bhojshala Two Days, Friday Prayers Too

भोजशाला में सरस्वती पूजा दो दिन, शुक्रवार को नमाज भी

1 of 6 Photos
धार/इंदौर। भोजशाला को लेकर मचे बवाल के बीच मंगलवार को केंद्र सरकार ने पूजा और नमाज दोनों का वक्त तय कर दिया। 14 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा की जा सकेगी वहीं 15 फरवरी को भी सुबह से दोपहर 12 बजे तक पूजा होगी। इसके बाद 1 से 3 बजे तक का वक्त नमाज के लिए रखा है। पूजा करने वालों को 12 से 3.30 बजे तक भोजशाला में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। नमाज के बाद सूर्यास्त तक फिर पूजा की जा सकेगी। 
 
धार कलेक्टर सीबी सिंह ने बताया वसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा व नमाज के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई-भारत सरकार) ने विशेष आदेश जारी किए हैं। 16 फरवरी से पूर्ववत (7-4-2003 का) आदेश फिर प्रभावशाली हो जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिसबल, एसटीएफ, एसएएफ के बाद मंगलवार को रेपिड एक्शन फोर्स की कंपनी ने शहर में फ्लैग मार्च किया।  
 
इस बीच मंगलवार को भोजशाला में नियमित पूजा में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भावना का ख्याल करते हुए भोजशाला के भीतर लगाई जालियां रातोरात हटा दी। इससे लोग खुश नजर आए। दिनभर दर्शन का दौर जारी रहा।  
 
 
पूजा को लेकर प्रशासन ने क्या इंतजाम किए हैं, मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं जाने आगे की स्लाड्स में

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment