अगर आपका आउंट SBI में है, तो यह कड़वी सच्चाई जान लीजिए

इंदौर। बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई लगता है कि कोर बैंकिंग चार्ज से अपना मोह नहीं छुड़ा पा रहा है। एसबीआई ने 10 दिन पहले कोर बैकिंग चार्ज खत्म करने की घोषणा जोर-शोर से की थी। इसके आदेश सभी ब्रांच को भिजवा दिए लेकिन सात दिन में ही गुपचुप तरीके से नया आदेश जारी किया गया कि कोर बैकिंग कैश नहीं, सिर्फ ट्रांजेक्शन पर फ्री की गई है।
अब कई ग्राहक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि फैसला बदलने की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने कोर बैंकिंग फ्री होने की सूचना मिलने पर कई ट्रांजेक्शन किए, और अब उनके खाते से एक साथ कई सौ रुपए कट रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह पॉलिसी मेटर है। इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता।
ऐसे बदला बैंक
18 जून 2012 को ई-सर्कुलर सभी ब्रांचों में पहुंचा। इसमें साफ लिखा था कि कोर बैंकिंग चार्ज अधिक होने के कारण लगातार ग्राहक हमसे दूर हो रहे हैं। इसलिए इन्हें तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाता है। सर्कुलर में टेबल भी दी गई थी कि किस ढंग से 250 रुपए तक के चार्ज ‘निल’ किए गए हैं।
25 जून 2012 को फिर इस सर्कुलर का हवाला देते हुए एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर ने नया आदेश जारी किया कि कोर बैकिंग को सिर्फ अमाउंट को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करना फ्री किया गया। इसलिए कैश पर यह मान्य नहीं होगा। गौरतलब है कि पूरे देश में कैश को लेकर ही एसबीआई का कोर सिस्टम सबसे अधिक उपयोग में आता है।
.. और यह है छलावा
एसबीआई ने जिस ट्रांसफर पर कोर बैंकिंग चार्जेस को अब फ्री करने की बात की है, दरअसल वह पहले से ही फ्री है। कोई भी ग्राहक एटीएम द्वारा अपने अकाउंट से पैसा दूसरे के अकाउंट में बिना किसी चार्ज के ट्रांसफर कर सकता है। इसके साथ ही यदि आप मल्टी सिटी चेक ड्रॉप करते हैं, तब भी आपको पैसा ट्रांसफर करने में किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होता है।
पॉलिसी मैटर है
यह सही है कि 18 जून को कोर बैकिंग फ्री करने संबंधी सर्कुलर आया था लेकिन हाल ही में उसका स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसके तहत सिर्फ कोर ट्रांसफर को फ्री करने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसा क्यों किया गया, यह पॉलिसी मैटर है। - अजय कुमार त्रिपाठी, रीजनल मैनेजर एसबीआई इंदौर
तस्वीरों में देखें, ड्यूटी निभाने पर इन गुंडों ने कैसे दिखाई दादागिरी
क्या आप जानते हैं मोमबत्ती से भी चल सकता है फैन
एक ऐसी शानदार बाइक, जिसकी कीमत और फीचर्स सुन हो जाएंगे दीवाने







