विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Service Tax Issue On Ac Class Of Indian Railways

अगर आप AC में करते हैं सफर, तो दो दिन बाद लग सकता है झटका

Dainik Bhaskar News | Jun 29, 2012, 02:16AM IST
 
 


इंदौर। 1 जुलाई से सर्विस टैक्स की नेगेटिव लिस्ट लागू हो जाएगी। इसके बाद 39 सेवाएं छोड़कर सभी सर्विसेज पर सर्विस टैक्स लगने लगेगा। रेलवे के एसी क्लास पर भी 3.6 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगेगा जिससे इसी दर से किराया बढ़ेगा। यह बात सेंट्रल एक्साइज के पूर्व उपायुक्त और सर्विस टैक्स एक्सपर्ट एससी तिवारी ने कही। श्री तिवारी गुरुवार को पत्र सूचना कार्यालय में आयोजित सेमिनार में सर्विस टैक्स नेगेटिव लिस्ट विषय पर बोल रहे थे। श्री तिवारी के अनुसार हॉस्पिटल, डॉक्टर्स, क्लिनिक, कोचिंग क्लास, धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम जैसी सेवाओं को सर्विस टैक्स से बाहर रखा गया है।

 

अवंतिका एक्सप्रेस 25 मिनट जल्दी पहुंचेगी मुंबई

 

1 जुलाई से रेलवे नया टाइम टेबल लागू करने के साथ ट्रेनों की गति बढ़ा रहा है। इससे अवंतिका और पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रनिंग टाइम कम हो जाएगा और यात्री कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इंदौर से अवंतिका एक्सप्रेस 25 मिनट जल्दी मुंबई पहुंचेगी जबकि वहां से 10 मिनट जल्दी आएगी। अवंतिका 1 जुलाई से दोपहर 3.50 बजे के बजाय 4.05 बजे यहां से जाएगी और अगले दिन सुबह 6.10 बजे (वर्तमान समय ६.३५ बजे) मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

 

दुरंतो एक्सप्रेस : इंदौर से 10 मिनट जल्दी मुंबई पहुंचेगी जबकि पांच मिनट जल्दी यहां आएगी।

 

पुणो एक्सप्रेस : नए टाइम टेबल के तहत पुणो एक्सप्रेस इंदौर से दोपहर दो के बजाय ढाई बजे चलेगी लेकिन पहुंचेगी सुबह 8.05 बजे ही। इसके अलावा पटना/राजेंद्रनगर-इंदौर एक्सप्रेस 35, उदयपुर-इंदौर एक्स. 15, जयपुर-इंदौर एक्सप्रेस 20, कोटा-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10, शिप्रा एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, भिंड/ग्वालियर एक्सप्रेस पांच मिनट जल्दी इंदौर आएगी।

 

बदलेंगे जबलपुर इंटरसिटी के दिन- रेलवे इंदौर-जबलपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन व्हाया गुना होकर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के दिन में भी बदलाव करेगा। अब यह ट्रेन इंदौर से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी जबकि जबलपुर से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment