विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> SI's Wife Ate Poison, Death

अवैध संबंधों को लेकर एसआई की पत्नी ने खाया जहर

bhaskar news | Jul 22, 2012, 04:28AM IST
 
 

इंदौर. एलआईजी पुलिस लाइन में रहने वाले सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दंपति में अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात पर अकसर विवाद होता था। एमआईजी पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे पुलिस महू थाने में पदस्थ एसआई जगदीश प्रसाद जमरे की पत्नी निर्मला (35) को रात करीब 8 बजे जहर खाने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

रात 12 बजे निर्मला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक अभी परिजनों ने बयान देने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया जाता है कि एसआई व पत्नी में निजी संबंधों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान निर्मला ने जहर खा लिया।

खुद एसआई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस से पता चला है कि जमरे के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। संभवत: इसी बात पर उनमें अकसर विवाद होता था। निर्मला की मौत की सूचना मिलने पर पिता राजाराम भी इंदौर पहुंचे। परिजन शव बड़वानी ले गए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment