विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Sucides Caces Are Increasing In Indoere

मप्र की औद्योगिक राजधानी में आत्महत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा

1 of 3 Photos

इंदौर। 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी : जिंदगी से निराश छात्र व  सेल्समैन फांसी लगा ली। वहीं, पिछले दिनों एसिड पीने वाले नेहरूनगर के युवक की मौत हो गई। उधर, खुदकुशी करने पटरी पर गए युवक के दोनों पैर ट्रेन से कट गए। सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11वीं के छात्र मोईन पिता नफीस खान (16) ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। छोटा भाई हनी सुबह 11.30 बजे स्कूल से लौटा तो भाई को फंदे पर देख सिहर गया। उसने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने मोईन को फंदे से उतारा और एमवाय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में परिजन समय पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए ऑपरेटर पर भड़क गए। मोईन के ताऊ रईस खान ने बताया  पिता व मां फरहद बी नौकरी पर गए थे। उन्हें मोईन के घायल होने का कहकर अस्पताल बुलाया। मोईन पढ़ाई के साथ एसी रिपेयरिंग का काम भी करता था। उसने मरीमाता चौराहे के पास दुकान ली थी जिसकी नए साल से ओपनिंग होने वाली थी।

परिवार को परेशान मत करना : संयोगितागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 11 बजे मूसाखेड़ी निवासी नितिन पिता ज्ञानचंद खरचवाल (24) को पड़ोसियों ने फांसी पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने खंडवा में रहने वाले उसके परिजन को जानकारी दी। नितिन जूते बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन था। शव के पास सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि मैं जिंदगी से हताश हो चुका हूं इसलिए जान दे रहा हूं। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। मुझे माफ करना।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत : इंदौर के श्रद्धाश्री कॉलोनी निवासी एक युवक की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विजयनगर पुलिस के अनुसार राजू पिता बद्रीलाल सोनी को परिजन अचेत हालत में एमवाय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई नवीन ने बताया राजू फर्नीचर का काम करता है। दोपहर तीन बजे उसे गैस होने से सीने में दर्द होने लगा। इस पर उसने ईनो पिया। कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा तो अस्पताल ले गए। राजू का सात साल पहले विवाह हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment