विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Theow Acid On Woman

'तुझे हिस्सा लेने का बहुत शौक है न'...और महिला पर डाल दिया तेजाब

Dainik Bhaskar News | May 21, 2012, 02:45AM IST
 
 


इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र की एक कॉलोनी में  दो युवकों ने एक घर में घुसकर महिला पर तेजाब डाल दिया। महिला के चिल्लाने पर भाई दौड़ा तब तक बदमाश भाग निकले। आरोपी महिला के रिश्तेदार हैं और मकान के बंटवारे के विवाद में हस्तक्षेप करने पर धमका रहे थे।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर 2.30 बजे की है। नंदबाग निवासी शोभाबाई पति जितेंद्र (30) के साथ हुई। उसके भाई राजेंद्र रघुवंशी ने बताया आरोपी उनके साढ़ू दशरथ के बेटे सचिन व सतीश हैं। दोनों बाइक पर आए और घर में घुसते ही शोभा से कहा तुझे हिस्सा लेने का बहुत शौक है और बहुत नोटिसबाजी कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने शोभा पर एसिड डाल दिया। उनके शोर मचाने पर राजेंद्र दौड़कर आए तब तक बदमाश भाग निकले। शोभा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सास-ससुर की प्रॉपर्टी का है विवाद- राजेंद्र ने बताया कुछ दिन पहले उनके सास-ससुर की मौत हुई है। उनके मरीमाता चौराहे के पास स्थित मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा है। 40-50 लाख कीमत के इस मकान के पांच हिस्सेदार हैं जबकि दशरथ पूरा मकान खुद हड़पना चाहता है। शोभा परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी है और वही कानूनी कार्रवाई में मदद कर रही है इसलिए उसे निशाना बनाया। आरोपी कई दिनों से शोभा पर हमले की फिराक में थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment