इंदौर/ ग्वालियर। असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के बाद २क् फरवरी को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी अधिकारी जैसे प्रशासनिक पदों के लिए हुई महत्वपूर्ण राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भी गलत जवाबों को सही मानकर अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। डीबी स्टार की पड़ताल में खुलासा हुआ कि इस परीक्षा के सी सेट में 10 प्रश्नों के गलत उारों को सही माना गया। इतना ही नहीं कुछ तो सवाल ही गलत पूछे गए। इससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है।
पीएससी ने कहा प्रश्नों की विशेषज्ञ करेंगे जांच प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद आवेदक इंद्रवीर सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। आयोग ने इस ओवदन पर ध्यान ही नहीं दिया। उसके बाद सूचना आयोग में इसकी अपील की गई। सूचना आयोग के निर्देशों के बाद इंद्रवीर को जानकारी दी गई। इसमें खुलासा हुआ कि प्री-परीक्षा के सी सेट में ही 10 सवालों के गलत उत्तरों को सही माना गया है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि पहले 15 नवंबर 2010 थी, पहले इसे 25 नवंबर 2010 किया गया। इसके बाद 20 फरवरी 2011 को प्री-एक्जाम आयोजित हुए।
इस दिन सामान्य अध्ययन की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे के बीच ऐच्छिक विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में तकरीबन दो लाख से ज्यादा आवेदकों ने भाग लिया था। इन आवेदकों में से प्री- एक्जाम के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 4929 आवेदक चुने गए थे। इसके बाद दिसंबर 2011 को एमपी पीएससी ने मुख्य परीक्षा भी हो गई। ऐच्छिक विषय की परीक्षा की मॉडल आंसरशीट में 120 में से 77 अंकों के सही उत्तर ‘डी’ बताए गए हैं। जिन आवेदकों को इसकी जानकारी पहले मिल गई होगी, वे आसानी से प्री एक्जाम क्वालिफाई कर गए होंगे। 77 प्रश्नों के सही होने पर कुल 192.5 अंक मिलते हैं। इस स्थिति में भूतपूर्व सैनिकों कैटेगरी व विकलांग श्रेणी के आवेदकों इसका ज्यादा लाभ मिल रहा है।
डीबी स्टार ने विशेषज्ञों से बात कर, संदभरे’की मदद लेकर सही उत्तर, प्रमाण जुटाया
37.निम्न में से कौन सी नदी मध्यप्रदेश में नहीं बहती है?
ए-महानदी
बी-नर्मदा
सी-ताप्ती
डी-कृष्णा
पीएससी का उत्तर (डी)
वास्तविक उत्तर (ए)
प्रमाण: (लोकसेवा आयोग ने इस सवाल के जवाब में कृष्णा नदी को मध्य प्रदेश से बाहर बहना बताया है लेकिन इनमें से महानदी भी मध्यप्रदेश में नहीं बहती है। महानदी असल में छत्तीसगढ़ के धमतरी में बहती है। इस हिसाब से यह प्रश्न भी गलत ही है और इसके बोनस अंक मिलने चाहिए थे। लेकिन ऐसा नहीं किया गया )
44.नर्मदा और ताप्ती के अतिरिक्त मध्यप्रदेश की नदियां
ए-अरब सागर में जाती हैं
बी-बंगाल की खाड़ी में जाती हैं
सी-हिंद महासागर में मिलती हैं
डी-दूसरी नदियों में मिल जाती हैं
पीएससी का उत्तर (बी)
वास्तविक उत्तर (डी)
प्रमाण: (मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित एवं लेखक आनंद कुमार पांडेय एवं श्रीमती अर्चना पांडेय द्वारा लिखित सामान्य अध्ययन में साफ उल्लेख है कि नर्मदा और ताप्ती नदियां अरब सागर में जाकर मिलती हैं, जबकि अन्य नदियां दूसरी नदियों में मिल जाती हैं। पीएससी ने इसका उत्तर बंगाल की खाड़ी में मिलना बताया है।)
62.निम्नलिखित में से आजाद हिंद फौज के किस अधिकारी ने लालकिले पर चलाए गए मुकदमे का सामना नहीं किया?
ए-गुरदयाल सिंह
बी-प्रेम सहगल
सी-मोहन सिंह
डी-शाहनवाज
पीएससी का उत्तर (ए)
वास्तविक उत्तर (सी)
प्रमाण:आजाद हिंद फौज पर नवंबर 1945 में मुकदमे चलाए गए थे। इसमें आजाद हिंद फौज के तीन अफसरों शहनवाज खान, गुरबख्श सिंह तथा प्रेम कुमार सहगल को लालकिले पर अदालती कटघरे में खड़ा करने पर देशव्यापी विरोध की आग फैल गई थी। इसमें मोहन सिंह का कहीं जिक्र नहीं है।
63.भोपाल बसा है:-?
ए-सात पहाड़ियों पर
बी-पांच पहाड़ियों पर
सी-एक पहाड़ी पर
डी-दो पहाड़ियों पर
पीएससी का उत्तर (ए)
वास्तविक उत्तर (बी)
प्रमाण: (लेखक शादाब अहमद सिद्दीकी द्वारा लिखित मध्यप्रदेश संपूर्ण अध्ययन में साफ लिखा है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल पांच पहाड़ियों पर बसा है। वहीं सामान्य ज्ञान मध्यप्रदेश में भी उल्लेख है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पांच पहाड़ियों पर बसा है, जबकि पीएससी ने ऑप्शन ए के अंतर्गत सात पहाड़ियों को सही बताया है।)
67. मध्यप्रदेश में कौन सा खनिज पाया जाता है?
ए-एल्यूमिनियम
बी-एसबेस्टस
सी-बेरियम सल्फेट
डी-बॉक्साइट
पीएससी का उत्तर (डी)
वास्तविक उत्तर (बोनस)
प्रमाण: (लेखक आनंदकुमार पांडेय एवं श्रीमती अर्चना पांडेय द्वारा लिखित सामान्य अध्ययन में साफ लिखा है कि प्रदेश में बॉक्साइट शहडोल, जबलपुर, मंडला, रीवा में पाया जाता है। वहीं प्रदेश के झाबुआ, बालाघाट, सीधी, टीकमगढ़, नरसिंहपुर एवं होशंगाबाद में एसबेस्टस भी पाया जाता है। इस हिसाब से दो प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाते हैं।)
73.टिहरी बांध बना है:-
ए-टिहरी नदी पर
बी-यमुना नदी पर
सी-अलकनंदा नदी पर
डी-गंगा नदी पर
पीएससी का उत्तर (डी)
वास्तविक उत्तर (बोनस)
प्रमाण: टिहरी बांध परियोजना का निर्माण उत्तरांचल राज्य में टिहरी नगर के समीप भागीरथी नदी पर किया गया है। पीएससी ने इसका उत्तर डी गंगा नदी बताया है। हालांकि गंगा नदी का एक नाम भागीरथी भी है लेकिन असल में मुख्य हिमालय के उत्तर में जाह्न्वी नदी निकलकर भागीरथी से गंगोत्री के निकट मिलती है। इस हिसाब से इस उत्तर के भी बोनस अंक दिए जाने चाहिए थे।)
81.फीफा विश्वकप-2010 का विजेता कौन है :
ए-ब्राजील
बी-जर्मनी
सी-ऑस्ट्रेलिया
डी-स्पेन
पीएससी का उत्तर (बी)
वास्तविक उत्तर (डी)
प्रमाण: (2010 में फीफा विश्वकप स्पेन ने जीता था। फेडरेशन इंटरनेशनल दि फुटबॉल एसोसिएशन की वेबसाइट पर ही इसका साफ उल्लेख है। पीएससी ने इस प्रश्न का जवाब जर्मनी बताया है, जबकि डरबन में 7 जुलाई को खेले गए इस विश्वकप के सेमी फाइनल मैच में जर्मनी को स्पेन ने ही 1-0 से हराकर बाहर किया था।)
34. प्रथम खुली जेल कहां स्थापित है?
ए-होशंगाबाद
बी-गुना
सी-कटनी
डी-झाबुआ
पीएससी का उत्तर (ए)
वास्तविक उत्तर (बी)
प्रमाण: लेखक डॉ. ना.वि. परांजपे द्वारा लिखित अपराध शास्त्र एवं दंड प्रशासन में साफ उल्लेख है कि नवंबर 1973 में गुना जिले के मुंगावली में खुली जेल बनाई गई है। इस जेल में कैदियों की बैरकों को तालों से मुक्त रखा गया है। वहीं लेखक डॉ. डीएस बघेल द्वारा लिखित अपराध शास्त्र में भी यही उल्लेख है, जबकि पीएससी ने होशंगाबाद में प्रथम खुली जेल होना बताया है।)
113.माइक्रोसॉफ्ट वर्ड उदाहरण है
ए-एक ऑपरेशन सिस्टम का
बी-एक इनपुट डिवाइस का
सी-एक प्रोसेसिंग डिवाइस का
डी-एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का
पीएससी का उत्तर (सी)
वास्तविक उत्तर (डी)
प्रमाण:(इस प्रश्न का उत्तर भी काफी आसान है। स्कूल स्तर पर ही विद्यार्थियों को भी इसकी जानकारी होती है कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पेज मेकर, फोटोशॉप आदि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर होते हैं। निम्नलिखित के अलावा माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, टैली, कोरल ड्रॉ आदि भी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर होते हैं। पीएससी ने इसका उत्तर प्रोसेसिंग डिवाइस बताया है।)
124.मध्यप्रदेश का कौन सा नेता नेहरू की कैबिनेट में पहले रक्षा मंत्री तथा बाद में गृह मंत्री बना था?
ए-प्रकाशचंद्र सेठी
बी-रविशंकर शुक्ला
सी-कैलाशनाथ काटज
डी-द्वारकाप्रसाद मिश्रा
पीएससी का उत्तर (सी)
वास्तविक उत्तर (सी)
प्रमाण:(इस प्रश्न का उत्तर व पीएससी का जवाब एक समान हैं लेकिन यह प्रश्न ही गलत पूछा गया है। नेहरू कैबिनेट में कैलाशनाथ काटजू वर्ष 1951 में गृह मंत्री बने थे और उसके बाद वह वर्ष 1955 से 1957 तक रक्षा मंत्री के रूप में थे।)
निरस्त की जाए परीक्षा
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2010 में एक-दो नहीं, बल्कि 10 प्रश्नों के गलत जवाबों को सही किया गया है। मेरे 334 अंक हैं, जो कटऑफ से एक अंक कम है। मैंने इन प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं लेकिन वह पीएससी की गलती के कारण गलत हो गए हैं। मेरे जैसे हजारों आवेदक भी इससे बाहर हो गए हैं। पीएससी को तत्काल प्रभाव से यह परीक्षा निरस्त कर इसे नए सिरे से आयोजित कराना चाहिए। इंद्रवीरसिंह राजपूत, आवेदक
'सूरमा भोपाली' के इस अंदाज को देख जजेज भी लेने लगे चुटकी, देखें वीडियो