इंदौर। रविवार को रीगल तिराहे पर रांग साइड में घुसकर पिक्चर देखने जा रहे 40 लोगों के पुलिस ने चालान बनाए। वे शास्त्री ब्रिज से उतरकर बाएं तरफ यू-टर्न ले रहे थे जबकि उन्हें सर्कल घूमकर ब्रिज के नीचे से आना था। इस दौरान कई लोगों ने विवाद भी किया लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और 440 के चालान बनाए।
इसी बीच एक युवती जो बिना हेलमेट के स्कूटी से जा रही थी पुलिस ने उसे वहीं धड़ दबोचा। इसके बाद वह माफी मांगने लगी लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी मिलीं जो पुलिस पर रौब दिखाने से बाज नहीं आईं।
वहीं, यातायात पुलिस जवाहर मार्ग पर भी जीरो टॉलरेंस जोन शुरू करने वाली है। प्रायोगिक तौर पर नंदलालपुरा से सैफी होटल के बीच कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक प्रदीपसिंह चौहान ने बताया जवाहर मार्ग पर जीरो टॉलरेंस जोन की रूपरेखा तैयार हो गई है। व्यवस्था और फोर्स की प्लानिंग की जा रही है। अगले सप्ताह इसे लागू किया जा सकता है। अभी एमजी रोड, लैंटर्न चौराहा, जंजीरावाला, कोठारी मार्केट, जेल रोड पर जीरो टॉलरेंस जोन है।
तस्वीरों में देखिए पकड़े जाने के बाद लड़कियों की क्या हुई हालत...