विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Two Students Of Indore In Icai Top Ten

इन दो होनहारों ने पूरे देश में रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

Dainik Bhaskar News | Jul 20, 2012, 01:14AM IST
 
 

इंदौर। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को सीए फाइनल व सीपीटी के रिजल्ट घोषित किए। सीपीटी के टॉप-१क् में पहली बार शहर के दो स्टूडेंट्स हैं।

स्टूडेंट्स के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। सीए कोर्स की एंट्रेंस एक्जाम कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) में शहर के आकाश मित्तल और अमृता अग्रवाल टॉप-१क् में हैं। दोनों की ऑल इंडिया आठवीं रैंक है। इस बार शहर से 3,234 स्टूडेंट्स ने सीपीटी दी थी। कुल 1,408 स्टूडेंट्स ने टेस्ट क्लीयर कर लिया।

वहीं, सीए फाइनल के पहले ग्रुप में 206, दूसरे ग्रुप में 277 और कम्बाइंड ग्रुप में 61 स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है। इस तरह शहर से कुल 544 स्टूडेंट्स सीए के फाइनल ग्रुप की एक्जाम में सफल हुए हैं।

बेसिक्स जानना जरूरी

टॉपर रही अमृता को 12वीं कॉमर्स में 94.2 फीसदी मार्क्‍स मिले हैं। उनका कहना है सीपीटी के लिए बेसिक क्लीयर करना जरूरी है। पापा राजेश अग्रवाल और मम्मी मनीषा अग्रवाल चाहती हैं मैं सीए ही बनूं। आकाश बताते हैं 12वीं का बेस अच्छा होना जरूरी है। पापा अरुण कुमार व मम्मी हेमलता मित्तल ने उनका पूरा सपोर्ट किया।

बेहतर हो रहा है रिजल्ट

नाहटा एकेडमी के विनय राजोरिया का कहना है हर साल शहर से सफल होने वाले स्टूडेंट्स बढ़ रहे हैं। फर्क इस बार के रिजल्ट से देखा जा सकता है। पॉजिटिव रिजल्ट आने से आगे की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। फास्ट एकेडमी के सार्थक जैन का कहना है सलेक्शन की बात करें तो पिछले सालों के मुकाबले इस बार रिजल्ट बेहतर रहा। हर साल सलेक्शन बढ़ रहे हैं।

पेस एकेडमी के डायरेक्टर प्रेरक त्रिवेदी बताते हैं पिछले कई सालों का रिकॉर्ड इस बार के रिजल्ट ने तोड़ दिया है। टॉप-10 में दो स्टूडेंट्स को जगह मिलना शहर के लिए बड़ी बात है। सीपीटी के पैटर्न और स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत से यह मुमकिन हो पाया है। कॅरियर लीड के डायरेक्टर सत्यकाम दुबे का कहना है सीए रिजल्ट के मामले में प्रदेश में सबसे ज्यादा ग्रोथ शहर से ही हो रही है। क्वालिटी एजुकेशन के कारण ऐसा हो पा रहा है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment