विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Unique Ravan Dahan In Indore

देश में एक ऐसी जगह जहां होता है 'अनोखा रावण दहन'!

अविनाश रावत | Oct 27, 2012, 00:01AM IST
 
 

इंदौर। दशहरे के उपलक्ष्य में बुधवार शाम सारे शहर के रावणों का दहन हो गया, लेकिन रिंग रोड के मूसाखेड़ी चौराहे का रावण खड़ा ही रह गया। डीबी स्टार ने मामले की सुध ली तो पता चला कि यहां दशहरे के अगले दिन रावण दहन करने की परंपरा पिछले 15 साल से चली आ रही है। यहां लोग दशहरे के अगले दिन विधिवत पूजा के बाद रावण दहन करते हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि कोई अनहोनी न हो जाए इसलिए पिछले 15 साल से ऐसा रावण दहन किया जा रहा है।
 
हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि सूर्यास्त के बाद किसी का मृत्यु होती है तो उसका अंतिम संस्कार अगले दिन सूर्योदय के पश्चात किया जाता है। त्रेतायुग में रावण की मृत्यु दसवीं के दिन सूर्यास्त के पश्चात हुई थी। रामायण में भी इस बात का जिक्र किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक रमेश तोमर बताते हैं कि करीब 15 साल पहले एक विद्वान पंडित ने उन्हें बताया था कि रावण का दहन दशहरे के दिन गलत है। बस तभी से दशहरे के अगले दिन रावण दहन की प्रथा शुरू हो गई। हालांकि शुरुआत में कई संगठनों और विद्वानों ने इस बात का विरोध भी किया था, लेकिन यह प्रथा चलती रही।
 
तस्वीरों के जरिए जानिए इस अनोखे रावण दहन में क्या-क्या किया जाता है...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment