विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Warned The Saints

कुंभ में भोजशाला और राम मंदिर की गूंज

Bhaskar News | Feb 07, 2013, 03:02AM IST
 
 

प्रयाग.  विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक बैठक में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल उच्चाधिकार समिति के सदस्य संतश्री बालकदास महाराज ने धार भोजशाला का मुद्दा उठाया।
 
उन्होंने कहा कि यहां श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु बैठक का आयोजन हो रहा है, वहीं मप्र की भाजपा सरकार धार में भोजशाला से हिंदूओं को बाहर कर मुसलमानों को नमाज अदा कराने का षड्यंत्र रच रही है।
 
2006 में भी भाजपा सरकार ने यही करवाया था। 15 फरवरी को मां सरस्वती के मंदिर में अगर मुसलमानों को नमाज पढ़वाई गई तो हम सब संत इसका कड़ा विरोध करेंगे। कुंभ से भोजशाला की ओर कूच करेंगे और नमाज रुकवाएंगे।
 
राजनाथ की मौजूदगी में विहिप की मांग- राम मंदिर के लिए छह माह में कानून बनाए केंद्र
 
कुंभनगर.  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए छह महीने में कानून बनाने को कहा है। नहीं तो साधु-संतों द्वारा फिर से बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यह फैसला बुधवार को विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुआ।
 
बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। बैठक की अध्यक्षता गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत अवैद्य नाथ ने की।
 
मोदी की लोकप्रियता नेहरू जैसी  
 
विहिप नेता अशोक सिंघल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता नेहरू जैसी है। आजादी के बाद जिस तरह लोग नेहरू को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे उसी तरह आज नरेंद्र मोदी को लेकर मांग उठ रही है।  हालांकि सिंघल ने कहा कि धर्म संसद में मोदी को प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई बात नहीं होगी।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment