विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> What A Man, There Is No Remorse For Killing Father

यह कैसा शख्स, पिता की हत्या करने पर भी नहीं है कोई गम

bhaskar news | Jan 25, 2013, 03:06AM IST
 
 


इंदौर। पिता की हत्या करने वाले बेटे को नाना-मामा के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पिता की हत्या का न तो बच्चों को कोई गम है और न पत्नी को मलाल। इधर, बूढ़ी मां को बेटे की हत्या की खबर लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंची। वहां दहाड़ मारकर बहू और बच्चों को कोसती रही।

पुलिस के अनुसार भवानीनगर के हुकुम पिता प्रेमाजी जगदले की हत्या में उसके ससुर कालूराम, साले अज्जू व एक नाबालिग बेटे को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। हुकुम के बड़े बेटे किशोर ने बताया कि घर में विवाद होने पर पड़ोस में रहने वाले नाना और मामा अज्जू आ गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन पिता नहीं माने। कहने लगे कि तुम सबकी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहा हूं। इसके बाद छोटे भाई ने पिता को पकड़ लिया। नाना ने उनके पैर में रॉड मारी। फिर मामा ने कुल्हाड़ी से चेहरे पर वार कर दिया।

पत्नी अनिता ने पुलिस को बयान दिया है कि पति बेटी और उसे प्रताडि़त करता था। उसने कहा वह पति के अंतिम दर्शन भी नहीं करना चाहती। वहीं, हुकुम की 15 वर्षीय बेटी सपना की आंखों से अनवरत आंसू बह रहे थे। हालांकि वह पिता की हत्या के गम में नहीं बल्कि नाना-मामा और भाई के जेल जाने पर थे।

 

मां ने कहा प्रॉपर्टी विवाद था
हुकुम देवास जिले के पीपलपाटी गांव का रहने वाला था। वहां उसकी जमीन भी थी। सुबह उसकी मां पुन्नीबाई चारों बेटियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं। वह विलाप कर रही थीं। उन्होंने बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि हुकुम और कालूराम के बीच प्रॉपर्टी विवाद 
चल रहा था।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment