राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पत्नी ने किया इंकार, तो पति ने दिखा दी दरिंदगी
Dainik Bhaskar News | Jul 04, 2012, 02:15AM IST

सोमवार रात गोम्मटगिरि के पीछे रहने वाली अंजलि (34) पति रामसिंह को परिजन घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके पेट में धारदार हथियार का बड़ा घाव था। परिजन ने बताया कि पति राम¨सह ने अंजलि से खाना परोसने के लिए। अंजलि ने खाना बनने की बात कहकर इंतजार करने के लिए कहा। इस पर गुस्साए रामसिंह ने दरांता मार दिया। वह जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर भागी। लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
मां को पीटा, बच्ची को जमीन पर फेंका
श्यामाचरण शुक्लानगर निवासी 20 वर्षीय अन्नपूर्णा ने संयोगितागंज पुलिस से ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। उसका कहना है पति कल्लू, सास रेवाबाई, ननंद मंगला, देवर कान्हा, संतु और गोलू ने उसकी पिटाई की। एक साल की बेटी आयुषी को भी जमीन पर फेंक दिया। आरोप है कि ससुराल वाले अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। छोटी-छोटी बात पर उसके साथ मारपीट करते हैं।






