इंदौर। शहर के एक जाने-माने डॉक्टर ने अपनी बहू के खिलाफ 40 लाख के जेवर चुराने और परिवार की हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। ससुर की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने 497, 406 और 120बी के अंतर्गत बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रेसकोर्स रोड इलाके में रहने वाले एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने तुकोगंज पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बहू और उसके प्रेमी ने परिवार के लगभग 40 लाख रुपए के जेवर चुरा लिए हैं और उनके परिवार को मारने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि पिछले वर्ष संदेह होने पर उनके बेटे ने पत्नी के मोबाइल में रिकॉर्डिग सॉफ्टवेयर डाला था जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
रिकॉर्डिग में बहू और एलआईजी निवासी एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के बीच संबंधों की जानकारी सामने आई और यह भी पता चला कि बहू ने घर की अलमारियों की डुप्लीकेट चाबियां बनवा ली थीं। इन्हीं चाबियों की मदद से बहू ने लगभग 40 लाख रुपए के सोने और हीरे के जेवर उक्त प्रॉपर्टी ब्रोकर तक पहुंचा दिए। इनमें डॉक्टर की पत्नी के जेवर भी शामिल हैं जो बहू ने पहनने के लिए मांगे थे।
जानिए कैसे खुली बहू के षड़यंत्र की पोल