विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Without Information Go To Picnic

परिजन को बताए बगैर पिकनिक पर ले गए थे बच्चों को

Dainik Bhaskar News | Dec 12, 2012, 17:12PM IST
 
 


इंदौर। नखराली ढाणी में वाटर स्लाइड से फिसलकर घायल होने वाले छात्र के पिकनिक पर जाने के बारे में उसके परिजन को पता ही नहीं था। छात्र के पिता ने शिक्षकों व पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

टीआई दिलीप चौधरी के मुताबिक लिटिल फ्लॉवर स्कूल का छात्र अमान पिता शाकिर कुरैशी निवासी सम्राटनगर नखराली ढाणी के वाटर पार्क में स्लाइडर से गिरकर घायल हो गया था। हादसा उस समय हुआ जब स्कूली बच्चे पानी में मस्ती कर रहे थे। अमान स्लाइडर से गर्दन के बल पानी में जा गिरा था जिससे हड्डी टूट गई और हाथ-पैर में लकवा हो गया। हादसा सोमवार को सामने आया जब छात्र के पिता शाकिर ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनके मुताबिक स्कूल की तरफ से बच्चे पिकनिक पर गए थे, यह पैरेंट्स की जानकारी में नहीं था। बच्चे जब वाटर पूल में मस्ती कर रहे थे तब शिक्षकों ने ध्यान नहीं दिया।

नखराली ढाणी के सुरक्षाकर्मियों ने भी ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को पुलिस ने परिजन के बयान लिए। पुलिस ने नखराली ढाणी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। जनरल मैनेजर रामानंद योगी के मुताबिक पार्क में छह लोग हमेशा रहते हैं। छात्र आपस में खेल रहे थे। उनमें चिप्स के पैकेट की छीना-झपटी को लेकर दौड़-भाग चल रही थी। इलाज कर रहे डॉ. श्रीकांत रेगे ने बताया फिलहाल अमान की हालत स्थिर है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment