राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कैमरे में कैद हुई इस महिला की करतूत, देखें तस्वीरें
Dainik Bhaskar News
| Apr 27, 2012, 02:18AM IST

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित अशोकनगर में एरिक कम्प्यूटर्स का है। बुधवार शाम संचालक कुलदीपसिंह शोरूम पर थे। श्री सिंह ने बताया उनके पास दो महिलाएं व एक युवक आए और एलसीडी व एलईडी दिखाने के लिए कहा। सेल्समैन माखनकुमार उन्हें एलसीडी दिखाने लगा। इसी बीच एक महिला शोरूम में इधर-उधर देखते हुए कम्प्यूटर वाली रैक के पास चली गई। उसने एचपी कंपनी का एक लैपटॉप बगल में दबाया और शोरूम से निकल गई।
युवक ने हेलमेट नहीं उतारा
कैमरे में कैद महिलाएं संभ्रांत परिवार की नजर आ रही हैं। एक ने सलवार सूट व दूसरी ने जींस पहन रखा है जबकि उनके साथ आए युवक ने पूरे समय सिर से हेलमेट ही नहीं उतारा। एक कर्मचारी ने उन्हें बाइक से आते हुए देखा था।
दो मिनट में दिखाई सफाई
कुलदीपसिंह के अनुसार शोरूम पर भाई रोहित सिंह व दो इंजीनियर भी थे पर महिला ने कब लैपटॉप गायब कर दिया किसी को पता नहीं चला। उनके जाने के 15 मिनट बाद एक ग्राहक आया तो लैपटॉप नहीं मिला। फुटेज देखे तो पता चला दो महिलाएं व एक युवक 5.15 पर शोरूम में घुसे थे। ठीक 2 मिनट बाद तीनों शोरूम से निकल भी गए।






